{"_id":"5b9c04bf867a55013061b72e","slug":"11536951487-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के कार्यालय के सामने खड़ी कार का शीश तोड़कर बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी के कार्यालय के सामने खड़ी कार का शीश तोड़कर बैग उड़ाया
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डीआईजी कार्यालय के सामने खड़ी जिला पंचायत के ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ कर चोर कार में रखे बैग को चोरी कर ले गए। बैग में लगभग 85 हजार रुपये की नगदी, एटीएम एवं अन्य कागज रखे हुए थे।
शुक्रवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे जिला पंचायत ठेकेदार मोहल्ला ब्रिजेश नगर निवासी रामेंद्र सिंह किसी कार्य से जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। रामेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी स्कार्पियो गाड़ी डीआईजी कार्यालय के ठीक सामने खड़ी कर दी। वहां पर एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसलिए उन्होंने गाड़ी सुरक्षित स्थान पर देख अपना बैग गाड़ी में ही रख दिया और गाड़ी लॉक कर दी और जिला पंचायत कार्यालय में चले गए। इसी बीच किसी ने गाड़ी के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखे बैग को चोरी कर लिया। जबकि उसके बिल्कुल निकट चाय की एक दुकान भी है। लेकिन किसी को आभास तक नहीं हुआ। चोर गाड़ी का शीशा तोड़ कर आसानी से बैग निकाल ले गए। काम खत्म करके लगभग आधा घंटे बाद रामेंद्र अपने साथियों के साथ अपनी गाड़ी में पहुंचे तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी में रखा बैग गुम था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की, लेकिन बैग का कहीं पता नहीं चल सका। रामेंद्र ने बताया कि उनके बैग में लगभग 85 हजार रुपये, टीएम कार्ड, चेकबुक एवं कार्य संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इस मामले में उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।