फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट के लिए की थी स्कूल प्रबंधक सुभाष की हत्या, दो गिरफ्तार

लूट के लिए की थी स्कूल प्रबंधक सुभाष की हत्या, दो गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
लूट के लिए की थी स्कूल प्रबंधक सुभाष की हत्या, दो गिरफ्तार
सहारनपुर। जिले के बहुचर्चित स्कूल प्रबंधक सुभाष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे बरामद किए, जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने सिर्फ लूट के लिए ही सुभाष की हत्या की थी।
विज्ञापन

बड़गांव के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के संचालक ग्राम बालूमाजरा निवासी सुभाष राणा की तीन अगस्त की रात लगभग साढ़े नौ बजे स्कूल से घर जाते समय लिंक नहर पर अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर काफी हंगामा हुआ। पुलिस पर इस हत्याकांड के खुलासे का बड़ा दबाव था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार की शाम को मोरा जंगल की तरफ जाने वाली पुलिया के पास से सुभाष हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों अजय निवासी ग्राम रेता नगला, थाना छपार, मुजफ्फरनगर तथा अकरम निवासी मोहल्ला नाजीपुरा, नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे एवं कारतूस भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से सरसावा क्षेत्र से लूटी हुई एक मोटर साइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट के लिए सुभाष को पकड़ा था। जब उसके पास कुछ नहीं मिला तो उसके फोन से उसके घर फोन कर दो लाख रुपये मंगवाने के लिए कहा। पैसे आने तक सुभाष के हाथ बांधकर झाड़ियों में छिपा दिया और अकरम को उसकी निगरानी में छोड़ दिया। अकरम को अकेला देख सुभाष ने किसी प्रकार हाथ खोल लिए और अकरम को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर अकरम ने तमंचा निकाल लिया। सुभाष ने तमंचा पकड़ लिया। इसी बीच अकरम ने गोली चला दी। जिससे सुभाष की मौत हो गई। अकरम का हाथ भी घायल हो गया। उसके बाद आरोपियों ने सुभाष के हाथ फिर से बांध दिए और वहीं छोड़कर पैदल ही भाग गए। हड़बड़ाहट में अकरम का मोबाइल मौके पर ही गिर गया।
एक आरोपी ओमपाल के बुलाने पर लूट करने आए थे आरोपी
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात में सहारनपुर जिले में रहने वाले ओमपाल निवासी हसनपुर लुहारी थाना थानाभवन, शामली एवं विक्की निवासी जलालाबाद थाना थानाभवन, शामली के बुलाने पर लूट करने के लिए आए थे। दो अगस्त की रात को ग्राम मोरा के जंगल के पास सुभाष अपने मोबाइल से बात कर रहा था, तभी उन्होंने उसे लूट लिया, परंतु पैसे कुछ नहीं मिला। इसके बाद ओमपाल ने योजना बनाई कि सुभाष के घर पर बात करके फिरौती की मांग की जाए। उन्होंने सुभाष के घर दो लाख रुपये की फिरौती की मांग के लिये फोन किया।
सरसावा में भी की थी लूट, पांच हजार के हैं इनामी
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सरसावा क्षेत्र से लूटी गई मोटर साइकिल एवं अवैध असलाह बरामद की है। उन्होंने बताया कि इस गैंग ने 30 जुलाई की रात को आकाश चौधरी निवासी काजीपुरा थाना सरसावा, से अंबाला रोड पर फंदपुरी नहर रोड पटरी से मोटरसाइकिल, दो हजार रुपये एवं मोबाइल लूट लिया था एवं ग्राम ननवेखेड़ी से सुनील की मोटर साइकिल लूटी थी।
सरसावा लूट के बाद पांच हजार और अब 25 हजार का इनाम
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि अजय, अकरम, ओमपाल एवं विक्की द्वारा सरसावा में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद उन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अजय और अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ओमपाल और विक्की फरार चल रहे हैं। इन पर अब 25-25 हजार रुपये का इनाम कर दिया गया है।

---------
-- फरार ओमपाल पर हैं 23 मुकदमे
एसएसपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि फरार ओमपाल पर शामली एवं सहारनपुर के अलग-अलग थाने में 23 मामले दर्ज हैं। यह शामली का टॉप टेन बदमाश है और थानाभवन का हिस्ट्रीशीटर है। जबकि अजय
25 सितंबर 2017 को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed