फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन माह पूर्व ले जाई गई युवती का सुराग नहीं

तीन माह पूर्व ले जाई गई युवती का सुराग नहीं

Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
तीन माह पूर्व ले जाई गई युवती का सुराग नहीं
गंगोह (सहारनपुर)। तीन माह पूर्व अपनी रिश्तेदार युवती को लेकर फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक द्वारा युवती के बारे में कोई जानकारी न देने पर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। उधर, परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक प्रेमी युगल 12 दिसंबर को फरार हो गया था। दोनों ही आपस में रिश्तेदार भी बताए जाते हैं। युवती के परिजन उसकी तलाश में लगे थे, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं लग सका था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम आरोपी युवक चुपचाप अपने घर आ गया। इसका पता लगते ही युवती पक्ष ने उसे पकड़ लिया और युवती को बरामद कराने की मांग की। युवक द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर ना दिए जाने पर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। युवती पक्ष ने पुलिस के सामने अनहोनी का आशंका भी जताई है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस की एक टीम देर शाम युवक को लेकर युवती की तलाश में रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed