{"_id":"6aff5b6ef46ee9b26b0b89bc","slug":"sugarcane-did-not-arrive-at-saraswati-sugar-mill-for-the-third-consecutive-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166391-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरस्वती शुगर मिल में तीसरे दिन भी नहीं पहुंचा गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरस्वती शुगर मिल में तीसरे दिन भी नहीं पहुंचा गन्ना
Fri, 20 Nov 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल में चल रहे किसानों के धरने पर पहुंचे सांसद वरुण मुलाना व अन्य कांग्रेस नेता। भाकियू
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल में गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। वीरवार को लगातार तीसरे दिन भी मिल में गन्ने की पेराई नहीं हो सकी। शुभारंभ के बाद से शुगर मिल की सभी मशीनें से बंद हैं। कोई भी किसान गन्ना लेकर मिल में नहीं पहुंचा।
वहीं मिल के गन्ना यार्ड में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों के आंदोलन को अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। वीरवार को अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना सहित कई कांग्रेस नेता धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों की मांगों का समर्थन किया।
यूनियन के निदेशक डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर की अध्यक्षता में धरना दिया गया। कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना के साथ पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर, कांग्रेस शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भी धरनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक नेताओं ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और गन्ने के दाम में नाममात्र बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। आज बाजार में चीनी 65 रुपये किलो बिक रही है, जबकि सरकार ने गन्ने के भाव में मात्र 15 पैसे प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है ।
कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके आंदोलन को पूरा समर्थन देती है। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। गन्ना किसानों की मांगों को गंभीरता से लेकर प्रदेश सरकार को समाधान निकालना चाहिए।
आज से दो अन्य मिलों में शुरू होगा धरना : संजू
भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। 20 नवंबर से नारायणगढ़ शुगर मिल और भादसो शुगर मिल में भी किसानों का धरना शुरू होगा। इसके बाद धीरे-धीरे इस गन्ना आंदोलन को पूरे हरियाणा में फैलाया जाएगा।