Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A spark from power lines set a trolley of straw on fire; the driver continued to tow it for half a kilometer.

Baghpat News: तारों की चिंगारी से पुआल की ट्रॉली में लगी आग, आधा किलोमीटर खींचकर ले गया चालक

Fri, 20 Nov 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A spark from power lines set a trolley of straw on fire; the driver continued to tow it for half a kilometer.
छपरौली। कस्बे के देवगौड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार को पुआल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के तारों से टकरा गई। तारों से निकली चिंगारी के कारण ट्रॉली में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ककौरकलां निवासी पशुपालक कल्लू सोनीपत के गन्नौर से पशुओं के चारे के लिए पुआल लेकर आ रहा था। देवगौड़ा मार्ग पर बिजली के खंभे के तार नीचे थे, जिससे ट्रॉली उनसे टकरा गई। टकराव के बाद पुआल में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। आग लगने पर कल्लू ने जलती हुई ट्रॉली को आबादी से दूर ले जाने का प्रयास किया। वह ट्रॉली को करीब आधा किलोमीटर तक खींचकर ले गया। मगर प्राथमिक विद्यालय नंबर छह के पास आग ने विकराल रूप ले लिया। वह ट्रॉली को आबादी से बाहर नहीं ले जा पाया। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी और खुद ही बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। आग लगने से मार्ग पर जाम लग गया। लोगों ने करीब एक घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक कल्लू ने बताया कि तारों के नीचे होने के कारण यह घटना हुई। उसने बताया कि चिंगारी पुआल पर गिरने से आग लगी। आबादी के बीच आग लगने से बड़ा खतरा पैदा हो गया था। उसने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रॉली को दूर ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जाम में फंस गई अग्निशमन विभाग की गाड़ी
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सिनौली में पुलिया निर्माण के चलते जाम लगा हुआ था। वहां पर अग्निशमन की गाड़ी भी फंस गई। इससे अग्निशमन कर्मी करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंच सके। हालांकि आग से बड़ा हादसा नहीं हुआ।


वर्जन:- पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की ऊंचाई ज्यादा होने के चलते बिजली के तारों से टकराने पर हादसा हुआ है। कर्मियों को वहां भेजा गया है और जो भी कमियां हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। -बबलू कुमार, एसडीओ ऊर्जा निगम
--------
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से खंभा टूटा, पुआल में आग लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बिनौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद पुआल में आग लग गई, जिससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

झज्जर जिले के बिगल गांव निवासी संदीप मेरठ के हर्रा गांव में पुआल बेचने जा रहा था। बिनौली गांव में एक टेंपो को बचाने के प्रयास में उसकी ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटने से निकले तारों की चिंगारी से पुआल में आग लग गई। संदीप ने तुरंत ट्रैक्टर को बरनावा की तरफ दौड़ाकर खाली जगह में पुआल पलट दी। इस सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि मलबा हटाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed