{"_id":"6aff5bc6d1eac205720479fa","slug":"youth-arrested-with-two-pistols-and-cartridges-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-172664-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र से सटे बिहार के धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो पिस्टल और चार कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद पिस्टलों में एक अमेरिकी और दूसरी इंग्लैंड निर्मित बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार देर शाम गौतम बुद्ध पुलिस चेकपोस्ट से पकड़ा। बृहस्पतिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बेतिया में आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद बगहा एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चौतरवा की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोककर पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू की। तभी उसमें सवार एक युवक बैग लेकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
बैग की तलाशी लेने पर उसमें से अमेरिकी और इंग्लैंड निर्मित एक-एक पिस्टल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर औसानी हॉल्ट गांव निवासी सूरज कुमार प्रजापति (20) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह इन हथियारों को गोरखपुर में बेचने के लिए ले जा रहा था। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
एसडीएम नीहार भूषण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मोबाइल फोन के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।