Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman assaulted in market; case registered against three individuals

Budaun News: बाजार में महिला से मारपीट का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

Fri, 20 Nov 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted in market; case registered against three individuals
वजीरगंज। ग्राम मनवा निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम मनवा निवासी पूजा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह घरेलू सामान लेने वजीरगंज बाजार आई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी मोहित ने उनका हाथ पकड़ लिया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें खींचकर स्कूटी पर बैठाने का प्रयास किया। किसी तरह वहां से निकलकर अपने गांव पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा और उनके बेटे नीशू मिश्रा के साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, जब उनके पति विजय मिश्रा घर लौट रहे थे, तभी गांव के होली चौक पर मोहित, खैरा और छोटू ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed