{"_id":"5a4d2fd94f1c1b0b788b64af","slug":"11515007961-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोरों ने खंगाला मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर चोरों ने खंगाला मकान
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर चोरों ने खंगाला मकान
सहारनपुर। सर्द मौसम का फायदा उठाते हुए चोर सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। चोरों ने नवीनगर में ताले तोड़कर एक मकान से नगदी व सामान पर हाथ साफ कर गए।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नवीनगर में सुरेश कुमार का आवास है। सुरेश ने बताया कि मंगलवार की रात उसका पुत्र घर पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर चला गया था। वह जब घर लौटा तो मकान के ताले टूटे पड़े मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से 15 हजार की नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौका-मुआयना किया। घटना के खुलासे के लिए थाने में तहरीर दी गई है। गौरतलब है कि सर्द मौसम का फायदा उठाते हुए चोर महानगर में लगातार वारदातें कर रहे हैं। एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।