फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने एक स्थान पर छापामारी कर नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में ड्रमों में भरा मिश्रित आयल, केरोसिन आयल और केमिकल आदि सामान बरामद किया गया। डीएम के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम गुड़ छप्पर मार्ग स्थित एक स्थान पर छापेमारी की गई। वहां से एक युवक को पकड़ा गया और दो तेल निकालने वाली मशीन, 4 ड्रम मिश्रित तेल, 4 ड्रम केरोसिन आयल, 2 प्लास्टिक ड्रम, 17 खाली ड्रम के अलावा केमिकल आदि सामान बरामद हुआ। पुलिस बरामद सामान सहित आरोपी युवक को कोतवाली ले आई और उच्चाधिकारियों एवं आपूर्ति विभाग को सूचित कर दिया गया। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद मिश्र ने आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र को टीम के साथ जांच के निर्देश दिए। टीम ने जांच उपरांत आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किए जाने की संस्तुति करते हुए डीएम को अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी। शुक्रवार को उनकी अनुमति मिलने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। बरामद सामान को सुपुर्दगी में दे दिया गया और आरोपी गंगोह निवासी गौरव का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed