फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवार को बंधक बनाकर डकैती

परिवार को बंधक बनाकर डकैती

Tue, 26 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर डकैती
नागल (सहारनपुर)। नई बस्ती कालोनी में रविवार की रात आधा दर्जन कच्छा, बनियानधारी नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों में धावा बोलकर परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद 62 हजार रुपये की नगदी सहित ढाई लाख रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाश करीब तीन घंटे तक लूटपाट करते रहे। बाद में सभी बंधकों को कमरे में बंद कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। सूचना के बाद सुबह करीब पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नौशाद पुत्र मकसूद ने बताया कि रविवार की रात वह घर के बरामदे में सोया था। रात करीब 12 बजे दो बदमाश दीवार फांद कर आंगन में घुस आए और उसे गन प्वाइंट पर लेकर मेन दरवाजा खुलवा लिया। बाहर खड़े चार बदमाश अंदर आ गए। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार रुपये की नगदी व बीस हजार रुपये मूल्य के जेवर लूट लिए। बाद में सभी को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से कुंडी लगा कर चले गये। इसके बाद कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने फुरकान के घर को निशाना बनाया। जहां बरामदे में उसकी बूढ़ी मां अख्तरी सोयी थी जिसे गोली मारने की धमकी देकर परिजनों को जगाया। सभी को बंधक बनाते हुए बदमाशों ने पचास हजार के जेवर व पांच हजार की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने इससे सटे इकबाल के घर को अपना निशाना बनाया। यहां से बदमाशों ने एक लाख के जेवर व सात हजार की नगदी लूट ली। करीब तीन घंटे तक बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वे सभी बंधकों को कमरे में बंद कर फरार हो गए। जाने से पहले बदमाशों ने पीड़ितों के मोबाइल ले कर उनके सिम निकाल कर तोड़ कर फेंक दिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने हिम्मत कर शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी जागे और मौके पर पहुंच पीड़ितों को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस बदमाशों की तलाश के बजाए घटना को छिपाने में जुट गई। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। उधर घटना के संबंध में थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में एक ही परिवार में लूट की जानकारी है और अभी तक कोई भी पीड़ित तहरीर लेकर थाने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed