फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्रवृति हड़पने पर चेयरमैन, प्रधानाचार्य को जेल

छात्रवृति हड़पने पर चेयरमैन, प्रधानाचार्य को जेल

Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति हड़पने पर चेयरमैन, प्रधानाचार्य को जेल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। शासन द्वारा गरीब छात्रों के लिए आने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति की रकम डकारने के खेल में कृष्णा आईटीआई पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने आरोपी इस आईटीआई के चेयरमैन और प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से फर्जी प्रवेश दिखा कर छात्रवृत्ति हड़पने वाले कालेज संचालकों में खलबली मच हुई है।
विज्ञापन

गत वर्ष मुजफ्फरनगर के थाना छपार के बरला निवासी मोनू पुत्र सतीश ने फतेहपुर थाने में कमालपुर गांव स्थित कृष्णा आईटीआई के चेयरमैन अनिल सैनी पुत्र बचनाराम और तत्कालीन प्रधानाचार्य पंकज कांबोज पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी छुटमलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने खुद सहित चार छात्रों के फर्जी प्रवेश आईटीआई में दिखाकर करीब डेढ़ लाख रुपये की छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उक्त छात्रों ने जब दूसरी जगह प्रवेश लेने के बाद छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया तो उन्हें पता चला कि उनकी छात्रवृत्ति तो कृष्णा कॉलेज द्वारा अपने यहां प्रवेश दिखाकर ले ली गई है। इस मामले में एक साल तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी से बचती रही। अब शासन की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस ने चेयरमैन अनिल सैनी और तत्कालीन प्रधानाचार्य पंकज कांबोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे कालेज संचालकों में हड़कंप मचा है, जो शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले में संलिप्त हैं। बता दें कि समाज कल्याण द्वारा पूर्व में की गई जांच के बाद दर्जन भर कालेजों को करोड़ों रुपये छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति हड़पने के मामले में काली सूचि में भी डाल दिया गया था। इस सूचि में अकेले छुटमलपुर क्षेत्र के ही आधा दर्जन कालेज शामिल थे। इनमें कृष्णा आईटीआई भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed