फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंबेहटा चौकी को थाना बनाने की कवायद शुरू

अंबेहटा चौकी को थाना बनाने की कवायद शुरू

Wed, 12 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा चौकी को थाना बनाने की कवायद शुरू
अंबेहटा चौकी को थाना बनाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र की अंबेहटा चौकी को थाना बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू हुई है। पुलिस की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेजा गया है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
दरअसल, नकुड़ कोतवाली में अंबेहटा कस्बा बेहद महत्वपूर्ण है। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र काफी लंबा है। इसमें कई चौकी शामिल हैं। इसी लिहाज से करीब एक दशक से अंबेहटा चौकी को थाना बनाने की मांग उठती रही है। पुलिस अधिकारियों की तरफ से भी अंबेहटा चौकी को थाना बनाने के प्रस्ताव पूर्व में भेजे गए। लेकिन प्रस्ताव शासन तक पहुंचकर अटक जाता है। अब फिर से अंबेहटा चौकी को थाना बनाने को लेकर प्रयास शुरू हुआ है।
विज्ञापन

ज्यादा दूरी के कारण होती हैं समस्याएं
नकुड़ कोतवाली की अंबेहटा चौकी क्षेत्र में गांव घाटमपुर नकुड़, देदपुरा और भैरमऊ ऐसे हैं जो नकुड़ कोतवाली से 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जब भी इनमें से किसी गांव में कोई घटना होती है तो पुलिस को वहां पहुंचने में काफी समय लग जाता है। या फिर पीड़ित को भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जाने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इससे जुड़े हैं 36 गांव
अंबेहटा चौकी क्षेत्र में 36 गांव आते हैं, जबकि अंबेहटा कस्बे के अलावा कई ऐसे बड़े गांव हैं जिनकी आबादी 10 हजार के आसपास है। इस चौकी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख गांवों में खेड़ा अफगान, धौराला, सिरसला, टिडौली, नवाजपुर, घाटमपुर, अम्बेहटी, भैरमऊ, आसरा खेडी, चापरखेडी, नल्हेडा, रणदेवा, छुछकपुर, चढ़ाव, रणियाला दयालपुर, कपूरी, ढायकी, जाफरपुर, रणियाली, बलालखेड़ी आदि शामिल हैं।

---- वर्जन ----
जिले में नए थानों की स्थापना को लेकर प्रयास चल रहा है। पूर्व में जो प्रस्ताव भेजे गए थे, उन्हें भी दिखवाया जा रहा है। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए थानों का प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने पर थानों की स्थापना होगी। दिनेश कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed