फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक लाख की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए चोर

एक लाख की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए चोर

Tue, 30 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
एक लाख की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए चोर
एक लाख की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला गुलाम औलिया में एक घर में चोरी कर रहे चोरों में एक को जाग होने पर मकान मालिक ने धर दबोचा। हालांकि उसके तीन साथी एक लाख की नकदी एवं जेवर चोरी कर फरार होने में सफल रहे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला निवासी इंतजार पुत्र ख्वाजा अली ने दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब तीन बजे आहट होने पर उसकी एवं परिजनों की आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि चार लोग कमरे में रखे बक्से में से सामान निकाल रहे थे। घर का सारा सामान भी अस्त-व्यस्त किया हुआ था। उन्होंने शोर मचाते हुए चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने चाकू से उन्हें आतंकित किया। इसके बाद चोर, चोरी किए सामान के साथ दीवार फांदकर फरार होने लगे। इसी बीच मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर आ गए और उनमें से एक को पकड़ लिया गया। आरोपी की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही उसके अन्य साथियों को पकड़ कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed