फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेडीमेड गारमेंट की दुकान से एक लाख की चोरी

रेडीमेड गारमेंट की दुकान से एक लाख की चोरी

Fri, 12 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट की दुकान से एक लाख की चोरी
बड़गांव (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की रात दुकान में सेध लगाकर चोरों ने कपड़े की दुकान से एक लाख रुपये का समान व नगदी चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने पड़ोसियों के साथ थाना पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महेशपुर निवासी मोहित पुत्र नरेंद्र गांव के बस अड्डे पर अविका कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। बृहस्पतिवार शाम जब वह अपनी दुकान को बंद करके घर गया था। शुक्रवार की सुबह उसने दुकान खोली तो अंदर बिखरा सामान देखकर पैरों तले की जमीन खिसक गई। चोरों ने उसके बराबर में खाली पड़ी छत के सहारे दीवार में सेंध लगा कर दुकान से कीमती समान की चोरी कर लिया। शुक्रवार को थाना पर तहरीर देते हुए पीड़ित दुकानदार मोहित ने बताया कि चोरों ने पैंट, शर्ट सहित करीब एक लाख रुपये का सामान व गल्ले से दो हजार रुपये की नगदी चोरी की है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed