{"_id":"5b5625bc4f1c1b07788b59f6","slug":"111532372412-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक रात में पांच घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एक रात में पांच घरों को बनाया निशाना
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला अशरफअली में रविवार रात चोरों ने पांच घरों का निशाना बनाया। चोरों ने जेवर, नगदी, एलईडी, मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि नगर क्षेत्र में चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्षेत्र में हो रहा नशे, जुए और सट्टे का कारोबार भी बढ़ती चोरी की वारदातों के लिए एक बड़ा कारण माना जा रहा है। रविवार रात चोरों ने मोहल्ला अशरफ अली निवासी जमील के घर में घुस कर एलईडी एवं पच्चीस हजार की नकदी के अलावा वहां रखे दुकान के सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। भूरे के घर से साढ़े दस हजार की नकदी एवं सोने के जेवर चोरी किए गए। नावेद के घर से दो हजार की नकदी एवं दो मोबाइल, मेहरबान के घर से 1750 की नकदी और इरशाद के घर से चार मोबाइल चोरी कर लिए गए। सभी पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।