फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सेवानिवृत अध्यापक के बंद मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी

सेवानिवृत अध्यापक के बंद मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत अध्यापक के बंद मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। परिवार सहित शादी में शामिल होने गए सेवानिवृत्त अध्यापक के बंद पड़े मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने अस्सी हजार रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवर चोरी कर लिए। पड़ोसियों ने ग्रिल टूटी देख पुलिस और मकान मालिक को खबर की। इसके बाद सीओ और एसओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

छुटमलपुर की शिव कालोनी में शिवालिक बैंक के पीछे एएचपी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त अध्यापक शिव कुमार गुप्ता का मकान है। उसकी बेटी के यहां शादी थी। इसके लिए वे 28 अप्रैल की सुबह परिवार सहित मकान का ताला लगा खतौली शादी में शामिल होने चले गए थे। तीस अप्रैल की सुबह पड़ोसियों ने चारदीवारी की ग्रिल टूटी देखी तो उन्हें फोन पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। पहले हल्का इंचार्ज और बाद में एसओ तथा सीओ सदर ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अभी यह पता नहीं चल सका कि चोरी 28 अप्रैल की रात हुई या फिर 29 अप्रैल की रात। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर अस्सी हजार रुपये की नगदी के साथ ही पांच तौले सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सघन आबादी में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दें कि सवा महीने पहले भी पंजाबी कालोनी में विनय अरोड़ा के यहां लाखों रुपये की चोरी हो गई थी। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी लेकिन आज तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed