{"_id":"5a3c01654f1c1b3c3d8bf3c1","slug":"111513881957-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की छापेमारी में कमेलों में होता मिला कटान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम की छापेमारी में कमेलों में होता मिला कटान
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। जिला पंचायत एवं नगर पालिका द्वारा संचालित पशु वधशालाओं में मानकों के विपरीत बड़े पैमाने पर अवैध कटान की शिकायतों पर बुधवार रात एसडीएम ने पुलिस बल के साथ दोनों पशु वधशालाओं पर छापेमारी की। छापेमारी से संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अत्याधुनिक मशीनें होने के बावजूद खुले में कटान होता पाया गया। सीसीटीवी की डीवीआर जप्त कर फिलहाल कटान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बता दें कि गंगोह स्थित दोनों पशु वधशालाओं में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मानकों को ताक पर रखकर अवैध कटान किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में वायु और जल प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार देर रात अवैध कटान की सूचना पर एसडीएम अमित आसेरी ने पुलिस बल के साथ दोनो कमेलों पर छापेमारी की। प्रशासनिक अमले को आता देख संचालकों और वहां काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों ही कमेलों में पिछले हिस्सों में अवैध रूप से कटान किया जा रहा था। पुलिस को देख कटान कर रहे लोग भाग निकले। एसडीएम ने दोनों कमेलों में गहनता से जांच की। इसके बाद दोनों कमेलों के सीसीटीवी कैमरों की डीबीआर को जब्त कर लिया गया। संचालकों को कमेलों से काटे गए पशुओं को हटवाकर फिलहाल कटान पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए है। छापेमारी के दौरान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, एसआई लोकेश राणा, पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे संचालक
गंगोह। बता दें कि दोनों ही कमेलों में तय संख्या से कई गुणा अधिक संख्या में पशुओं का कटान किया जा रहा है। प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने और सीसीटीवी कैमरों की जद से बचने के लिए कमेला संचालक मेन प्लांट को या तो बंद ही रखते है, अथवा उसमें बहुत कम पशुओं का कटान करते है। इसके विपरीत कमेलों के पिछले हिस्सों में अवैध रूप से बड़ी संख्या में कटान किया जा रहा है। बुधवार रात हुई छापेमारी में उक्त आरोपों की पुष्टि हो गई। मानकों के विपरीत चल रहे कमेले अनेक बार सील किए जा चुके है।
विज्ञापन
अनियमितताएं मिलने के बावजूद सील नही किया गया कमेला
गंगोह। जिला पंचायत और नगरपालिका द्वारा संचालित कमेलों में छापेमारी के दौरान अनियमितता मिलने के बावजूद फिलहाल कमेलों को सील नहीं किया गया है। संचालकों को केवल मौखिक रूप से कमेले को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने की बात कही गई है।
विधायक ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई
गंगोह। नगर पालिका और जिला पंचायत के कमेलों में अवैध कटान के आरोपों की पुष्टि होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई ना होने से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। शिवसेना, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि अवैध कटान को पूर्णतया बंद कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अवैध कटान किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।