फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, छह छात्र घायल

छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, छह छात्र घायल

Sun, 27 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, छह छात्र घायल
छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, छह छात्र घायल
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। बाइक की टक्कर लगने के मामूली विवाद को लेकर दो गांवों के अलग-अलग समुदायों के छात्र आमने-सामने आ डटे। दोनों और से खुलकर लाठी-डंडो और बेल्टों का प्रयोग हुआ। विधायक ने हस्तक्षेप कर छात्रों को झगडे़ से रोका और पुलिस को बुलवाया। संघर्ष में छह छात्रों को चोटें आईं। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है।
बता दें कि दो दिन से एक डिग्री कालेज में पढ़ने वाले गांव चकवाली और खानपुर गुर्जर के कुछ छात्रों में किसी बात को लेकर तनातनी बनी हुई थी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी रामबाग रोड पर इन छात्रों में मारपीट हुई थी। पुलिस के आने पर दोनों पक्ष भाग गए थे। शनिवार सुबह बाइक की टक्कर लगने के विवाद में एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि चकवाली निवासी पीएमआरएल डिग्री कालेज के बीए फाइनल के छात्र कमल की बाइक से खानपुर गुर्जर निवासी एक युवक की बाइक की टक्कर के बाद उनमें मारपीट हो गई थी। रामबाग कालोनी में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बाद फरार हो गए थे। घायल छात्र कमल के अनुसार शनिवार को लगभग सवा 11 बजे उसके कालेज से बाहर निकलते ही खानपुर निवासी युवकों ने घेर कर उस पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर उसके साथियों की भी पिटाई की गई। आरोप है कि एक कार से भी सरिये और डंडे निकालकर लड़कों को दिए गए। उनकी ओर से किए गए हमले में कमल बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बाईपास रोड पर जाम सरीखे हालात बन गए और वहां राहगीरों एवं छात्रों की भीड लग गई। किसी की हिम्मत हमलावरों को रोकने की नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक मौके पर पहुंचे विधायक प्रदीप चौधरी ने हमलावरों को रोका और पुलिस को सूचना दी। एसएसआई संजीव यादव और अन्य पुलिस कर्मियों के आने पर हमलावर भागने लगे। पुलिस कुछ युवकों को पकड़कर कोतवाली ले गई जबकि घायल छात्र कमल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइकों की टक्कर झगडे़ का कारण है। उन्हाेंने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed