{"_id":"598766004f1c1b0c148b4780","slug":"111502045696-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बड़गांव में कटी चोटी, दहशत में बच्ची को आया हार्ट अटैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब बड़गांव में कटी चोटी, दहशत में बच्ची को आया हार्ट अटैक
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव में विवाहिता की चोटी कटी
बड़गांव (सहारनपुर)। जिले में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं जारी हैं। रामपुर मनिहारान व छुटमलपुर में चोटी कटने की घटनाओं के बाद बड़गांव क्षेत्र के नूनाबड़ी में भी चोटी कटने की घटना हुई है। चोटी कटने की दहशत में एक दस वर्षीय लड़की को हार्टअटैक आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
नूनाबड़ी गांव निवासी तैमूर की पत्नी खुशनुमा शनिवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे जब उसने करवट बदली तो उसके हाथ में उसकी कटी चोटी आई। चोटी कटने से वह घबरा गयी। घटना की जानकारी अपनी सास को दी। डेढ़ माह पहले शादी होकर आई दुल्हन की चोटी कटने से परिवार में अफरातफरी मच गई। उधर, गांव में चोटी कटने की दहशत के चलते 10 वर्षीय सादिया पुत्री इनामुलहक चोटी कटने का सपना देख कर घबरा गई। थोड़ी देर बाद ही उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने उसे देवबंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हार्ट अटैक की शिकायत बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। चोटी कटने की घटनाओं से ग्रामीण महिलाओं में दहशत है।