फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या
सहारनपुर। कलियर शरीफ ले जाने के बहाने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। फिर उसका शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

ग्राम मुगल माजरा निवासी बुंदू हसन ने आरोप लगाया कि उसका बेटा नसीम अपनी पत्नी के साथ गांव से आकर सहारनपुर की अजीम कालोनी में रह रहा था। गत 18 नवंबर को नसीम लापता हो गया। जिसकी सूचना नसीम की पत्नी ने ही मंडी कोतवाली पुलिस को दी थी। बुंदू हसन का कहना है कि नसीम की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर नसीम का अपहरण कर लिया और कलियर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसकी शिकायत बुंदू हसन ने एसएसपी से भी की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में नसीम की पत्नी और उसके कथित प्रेमी से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नसीम की पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। इसके बाद कलियर शरीफ जाने के बहाने नसीम को टेंपो में बैठाकर ले गए थे। वहां उन्हें एक और व्यक्ति मिला। उन्होंने मिलकर नसीम की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। सहारनपुर आकर नसीम के लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
-- घर से ही नशीला पदार्थ खिलाकर ले गई थी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नसीम की पत्नी ने घर में ही खाने में नसीम को नशीला पदार्थ खिला दिया था। रास्ते में ही नसीम को नशा होने लगा। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने नसीम की हत्या कर दी थी।

------------
-- तीन साल पहले भी हत्या की कोशिश
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नसीम की पत्नी के उसके प्रेमी के साथ कई साल से संबंध थे। इसी को लेकर पहले भी उसकी हत्या की कोशिश की गई थी। नसीम को बहाने से घुमाने के लिए मसूरी ले गए थे। जहां उसकी पत्नी ने ही उसे पहाड़ी से धक्का दे दिया था, लेकिन किसी प्रकार नसीम बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed