फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुशील गाबा पर दर्ज मुकदमों की दोबारा होगी जांच

सुशील गाबा पर दर्ज मुकदमों की दोबारा होगी जांच

Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुशील गाबा पर दर्ज मुकदमों की दोबारा होगी जांच
सुशील गाबा पर दर्ज मुकदमों की दोबारा होगी जांच
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ने प्रापर्टी डीलर सुशील गाबा पर दर्ज मुकदमों की दोबारा जांच करने के निर्देश डीआईजी को दिए हैं। सुशील गाबा ने पूर्व एसएसपी पर दूसरे पक्ष के साथ सांठगांठ कर उसके और उसके भाई के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

मिशन कंपाउंड स्थित प्रेमवाटिका कॉलोनी निवासी सुशील गाबा ने प्रदेेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रिजेश पाठक से मामलों की दोबारा जांच कराए जाने की मांग की थी। सुशील गाबा के मुताबिक षड़यंत्र के तहत पूर्व एसएसपी बबलू कुमार ने दूसरे पक्ष से साज कर उसके और उसके भाई प्रवीण गाबा के खिलाफ एक बाद एक फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए। उनका पक्ष सुना नहीं गया और एक पक्षीय कार्रवाई की। इतना ही नहीं गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई कर उनका सामाजिक जीवन तबाह कर दिया। इन मुकदमों में पहले से एफआर लगी थी। उन्हें दोबारा खुलवाकर चार्जशीट लगवा दी। वह प्रोपर्टी का कारोबार कमीशन के लिए करता है। जो मुकदमे उसके और उसके भाई के खिलाफ कराए गए, उनमें आरोपियों को बचा गया। उसने आज तक किसी भी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया जबकि पुलिस ने उसे भूमाफिया दर्शा दिया। सुशील गाबा की शिकायत पर विधि एवं न्याय मंत्री ने डीआईजी को मामलों की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed