{"_id":"5afdcc434f1c1b195e8b538e","slug":"101526582339-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी पर शराब से लदी बाइक छोड़ भागे तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेराबंदी पर शराब से लदी बाइक छोड़ भागे तस्कर
Updated Fri, 18 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। हरियाणा से बाइक पर शराब लेकर आ रहे दो तस्कर पुलिस की घेराबंदी के बाद शराब की पेटियों से लदी बाइक को सड़क पर ही गिरा कर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वो हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने बाइक पर बांधे गए बोरों की तलाशी ली, तो उनमें आठ पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने फरार तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे एसआई सुनील सिंह गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गंदेवड़ तिराहे से दो शराब तस्कर बाइक पर आने वाले है। उनकी बाइक पर जूट के बोरों में शराब की पेटियां है, जिन्हें वे हरियाणा से लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने गांगरोह नदी के पुल पर घेराबंदी कर ली। जैसे तस्कर वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें बाइक रोकने के लिए कहा। अपनी घेराबंदी होते देख तस्कर बाइक को सड़क पर ही गिरा कर बागों में जा घुसे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। बाइक पर बांधे गए बोरों की तलाशी ली, तो उनमें आठ पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की भरी थी। सभी पेटियों से 96 बोतल शराब की बरामद हुई। फरार तस्कर के रूप में विक्की पुत्र भूलचंद एवं मोनू पुत्र इसमपाल निवासी गांव हथौली की पहचान हुई।