फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एटीएम कार्ड बदलकर 14 हजार रुपये निकाले

एटीएम कार्ड बदलकर 14 हजार रुपये निकाले

Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 14 हजार रुपये निकाले
बड़गांव (सहारनपुर)। एटीएम कार्ड बदलकर ग्रामीण को 14 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी किरनपाल सिंह का सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में खाता है। किरनपाल ने अपने खाते का एटीएम लेकर अपनी पत्नी को गांव में दे रखा है। शनिवार को किरनपाल की पत्नी पूजा कस्बे के एक एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। इस दौरान उसने रुपये निकलवाने के लिए एक युवक की मदद ली। युवक ने उसे तीन हजार रुपये निकाल कर दे दिए, लेकिन इस दौरान एटीएम बदल लिया। शाम को उसके खाते से देवबंद शुगर मिल पर स्थित एटीएम से 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस रकम को निकालने का मेसेज जब पीड़िता के मोबाइल पर आया तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पीड़िता ने अज्ञात ठग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed