फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताले तोड़कर तीन सरकारी आवासों पर कब्जा

ताले तोड़कर तीन सरकारी आवासों पर कब्जा

Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
ताले तोड़कर तीन सरकारी आवासों पर कब्जा
ताले तोड़कर तीन सरकारी आवासों पर कब्जा
विज्ञापन

सहारनपुर। एक और नगर निगम अपनी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने में जुटा है। दूसरी ओर कब्जाधारी नगर निगम को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला खाताखेड़ी स्थित नगर निगम के सरकारी आवासों का है, जो कर्मचारियों के लिए बने हैं। इनमें से तीन क्वार्टरों पर नगर निगम ने ताले जड़े हुए थे। चार दिन पहले ही कुछ लोगों ने ताले तोड़कर तीनों आवासों पर कब्जा जमा लिया है जबकि यह आवास पुलिस की सुपुर्दगी में थे।
बता दें कि जिस समय सहारनपुर नगर पालिका परिषद था। उस दौरान खाताखेड़ी में कर्मचारियों के लिए सात आवास बनाए गए थे। वर्षों पहले ही कर्मचारियों को इन आवासों का अलाटमेंट हुआ था। जिन कर्मचारियों को आवास अलाट किए गए थे। उनमें से कई कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए। मगर नगर निगम उनसे आवास खाली नहीं करा सका। वर्षों तक कर्मचारियों के बच्चे इन आवासों में रहते रहे। कुछ ही महीने पहले नगर आयुक्त ने आवासों को खाली कराया था। इसके बाद चार आवासों में निगम के कर्मचारी रहने लगे थे, जबकि तीन आवासों पर ताले डालकर चाबी संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दी थी ताकि पुलिस इन आवासों पर नजर रख सके। मगर कब्जाधारियों ने पुलिस और नगर नगम को चुनौती देते हुए तीनों आवासों के ताले तोड़कर कब्जा जमा लिया है। इसकी सूचना नगर निगम को मिल चुकी है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी अभी तक कार्रवाई नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के आवासीय संपत्ति अधिकारी/कर अधीक्षक वीके खन्ना ने बताया कि ताले तोड़े जाने की जानकारी उन्हें मिली है। जल्द ही निगम आवासों को खाली कराएगा। साथ ही कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed