{"_id":"5a68cf164f1c1b6f268b644b","slug":"101516818198-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा पोस्त के साथ दो नशा तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोडा पोस्त के साथ दो नशा तस्कर दबोचे
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-5
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने दो नशा तस्करों को सात किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि एसआई हुकम सिंह तथा एसआई राहुल सिंह मंगलवार देर सांय पुलिस टीम के साथ सुलतानपुर बाईपास रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति बाईपास रोड की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने सुलतानपुर की तरफ से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका तथा उनकी जांच की। पुलिस को नौशाद पुत्र मुमताज मोहल्ला मिरधान सरसावा से पांच किलो डोडा पोस्त तथा इरशाद पुत्र मतलूब मोहल्ला कस्साबान सरसावा से दो किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नौशाद तथा इरशाद का नशा विरोधी अधिनियम में चालान किया है।