{"_id":"5a3c01164f1c1b6e468bbf3f","slug":"101513881878-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाशों ने मजदूर से बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बदमाशों ने मजदूर से बाइक लूटी
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
दो बदमाशों ने मजदूर से बाइक लूटी
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गांव सतपुरा निवासी पप्पन पुत्र रामकला देहरादून में मजदूरी करता है। उसके साथ गांव के ही चार अन्य युवक भी जाते हैं। रात साढे़ आठ बजे पप्पन अपने चार साथियों के साथ देहरादून से सुंदरपुर पहुंचा था। सुंदरपुर में उसकी बाइक खड़ी थी। वे पांच लोग थे। ऐसे में वह दो साथियों को बैठा कर उन्हें गांव छोड़ गया और बाकी के दो साथियों को लेने के लिए सुंदरपुर आ रहा था। जैसे ही वह सतपुरा के पास से गुजर रही सोलानी नदी के पास पहुंचा तो पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उसे रुकवा लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उसे नीचे उतार उसकी बाइक लूट ली और फरार हो गया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने अपने 100 डायल को फोन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।