{"_id":"5a19b64e4f1c1b0d698be1ef","slug":"101511634510-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने मांगा ग्लोकल यूनिवर्सिटी का पांच वर्ष का हिसाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन ने मांगा ग्लोकल यूनिवर्सिटी का पांच वर्ष का हिसाब
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने मांगा ग्लोकल यूनिवर्सिटी का पांच वर्ष का हिसाब
सहारनपुर। अवैध खनन मामले में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के परिजनों और साझेदारों की आरसी की वसूली की कार्रवाई के साथ ही अब उनकी ग्लोकल यूनिवर्सिटी पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने इसका पांच वर्ष का लेखा जोखा तलब करने के साथ ही आईटीआर भी मांगा है। शनिवार को यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक को सीए के साथ एडीएम एफ ने तलब किया था, लेकिन सीए के नहीं आने के चलते अब उनको 27 नवंबर को बुलाया गया है।
अवैध खनन मामले में जारी आरसी की वसूली में तेजी लाने के बाद अब जिला प्रशासन की निगाहें उनकी ग्लोकल यूनिवर्सिटी पर भी गड़ गई हैं। जिलाधिकारी पीके पांडे के आदेश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने यूनिवर्सिटी के हिसाब किताब की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने नोटिस भेजकर शनिवार को ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक को पांच वर्ष के आईटीआर के साथ ही लेखा जोखा लेकर उपस्थित होने को कहा था। इस पर यूनिवर्सिटी का आडिटर अपने एडवोकेट के साथ उपस्थित हुआ। एडीएम एफ ने उसे अपने कार्यालय में बैठा लिया और कहा कि वित्त नियंत्रक को भी बुलाओ। इस पर शाम को वित्त नियंत्रक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित हुए, लेकिन उन्होंने बताया कि वे हाल ही में यूनिवर्सिटी में आए हैं। अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक को सीए के साथ 27 नवंबर को उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद ही मामले की जांच आगे बढे़गी।