{"_id":"58bef8534f1c1bec43dc4386","slug":"1-57-lakh-looted-cache-on-the-wall-ran-off-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.57 लाख लूटे, घिरने पर कैश, बाइक छोड़ भागे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.57 लाख लूटे, घिरने पर कैश, बाइक छोड़ भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित एजेंसी संचालक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता में बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के कर्मचारी की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और नगदी भरे बैग को छीन कर भागने लगे। कर्मचारी ने भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ लिया और शोर मचा दिया।
लोगों को आते देख फायरिंग करते हुए लुटेरे अपनी बाइक और नोटों का बैग छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे नानौता स्थित दुर्गा गैस एजेंसी का कर्मचारी तेजपाल सिंह उर्फ बिट्टू राणा एजेंसी कार्यालय बंद कराने के बाद एक बैग में 1.57 लाख रुपये रखकर अपनी बाइक से अपने गांव खुड़ाना जा रहा था।
जैसे ही तेजपाल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे, उसी समय पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर पहुंचे और बिट्टू पर पीछे से प्रहार किया। जिससे तेजपाल बाइक समेत गिर पड़ा।
विज्ञापन
तेजपाल के गिरते ही बाइक सवार एक युवक ने उससे नोटों से भरा बैग छीन लिया और अपनी बाइक पर बैठकर फरार होने का प्रयास करने लगा। तेजपाल उनके पीछे दौड़ और भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ लिया।
लुटेरे को पकड़ते ही उनमें गुत्थम-गुत्था शुरू हो गई। इसी दौरान तेजपाल ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास मौजूद लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख लुटेरे घबरा गए और नोटों का बैग तथा अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़े हुए।
लोगों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया। लुटेरों ने अपने पीछे भीड़ आती देख उन पर फायर कर दिया और भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में एजेंसी संचालक महावीर सिंह पुंडीर के पुत्र सुशील पुंडीर ने थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।