{"_id":"5f7861798ebc3eefb9089e32","slug":"crime-saharanpur-news-mrt504222418","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: सहारनपुर में आधी रात को घर में घुसकर छत पर सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: सहारनपुर में आधी रात को घर में घुसकर छत पर सो रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2020 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार देर रात को नकुड़ थानाक्षेत्र में एक घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो युवकों पर आधी रात को घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात उसकी नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी। तभी रात्रि करीब डेढ़ बजे बेटी के रोने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और वह ऊपर कमरे में पहुंचे तो दोनों बेटियां डरी सहमी रो रही थी।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर बड़ी बेटी ने बताया कि दो युवकों ने छत के रास्ते आकर उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर छत के रास्ते भाग गये।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल केपी सिंह रात में ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों गौरव और सागर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/