{"_id":"69372155258579f23f055e3d","slug":"crime-news-saharanpur-news-c-26-1-sal1002-155214-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साइबर ठगी की शिकार महिला के 8,500 रुपये वापस लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साइबर ठगी की शिकार महिला के 8,500 रुपये वापस लौटाए
विज्ञापन
झिंझाना। मोहल्ला साजिद नगर निवासी सायमा के बैंक खाते से 28 जून को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से 13,500 रुपये की ठगी कर ली गई थी। पीड़िता ने तत्काल स्थानीय साइबर सेल और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। साइबर सेवा केंद्र की टीम और थाने की संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गए 8,500 रुपये पीड़िता के बैंक खाते में वापस पहुंचाए गए।
पौसा वापसी के बाद सायमा ने उच्चाधिकारियों और साइबर सेवा केंद्र टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से न केवल उनका आर्थिक नुकसान कम हुआ, बल्कि उन्हें साइबर अपराध से निपटने में भरोसा भी मिला। उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता और पुलिस की तत्परता से लोग इस तरह की ठगी के खिलाफ सजग रह सकते हैं।
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहें। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की तुरंत सूचना स्थानीय साइबर सेल या पुलिस को दें।