{"_id":"5f9860f48ebc3e91b6410f02","slug":"credit-approval-certificate-handed-over-to-62-vendors-saharanpur-news-mrt508242230","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 वेंडरों को सौंपे गए ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 वेंडरों को सौंपे गए ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र
विज्ञापन
जनमंच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वनिधि योजना के लाभार्थी से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को द?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेंडरों के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कई शहरों के वेंडरों से बात भी की। यहां जनमंच प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा 62 वेंडरों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गए।
वेंडरों के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का जनमंच प्रेक्षागृह के साथ ही कलक्ट्रेट तिराहा, गांधी पार्क परिसर, घंटाघर चौक, एसबीडी जिला अस्पताल चौक आदि जगहों पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया गया। जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने लखनऊ, वाराणसी और आगरा के तीन वेंडरों से बात करते हुए परिवार, व्यवसाय आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने 62 वेंडरों को स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे। महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ने लाभार्थियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में पार्षद ज्योति अग्रवाल, रेखा रोहिला, मानसिंह जैन, मनोज जैन, प्रदीप उपाध्याय, सुनील शर्मा, कार्तिक चौहान, यशपाल पुंडीर, मुकेश गक्खड़, भूरा सिंह प्रजापति, रमन चौधरी, किशोर शर्मा, आशुतोष सहगल व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, लीड बैंक प्रबंधक राजेश चौधरी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, उप नगरायुक्त दिनेश यादव, महाप्रबंधक जलकल मनोज आर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्यकर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डा. वीरेंद्र आजम ने किया।

जनमंच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वनिधि योजना के लाभार्थी से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में ?- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन