{"_id":"63752112da0e814345782f50","slug":"court-road-bridge-will-be-beautified-parking-will-be-made-in-the-middle-of-the-footpath-saharanpur-news-mrt613891175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रोड पुल का होगा सुंदरीकरण, फुटपाथ के बीच में बनेंगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट रोड पुल का होगा सुंदरीकरण, फुटपाथ के बीच में बनेंगी पार्किंग
विज्ञापन
कोर्ट रोड पुटपाथ का निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम व नगर आयुक्त
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोर्ट रोड पुल का सुंदरीकरण किया जाएगा, साथ ही कोर्ट रोड की एक साइड के फुटपाथ को छोटा कर बीच में जगह-जगह पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा स्मार्ट रोड से जुड़ने वाली कॉलोनी की गलियों को भी सुधारा जाएगा।
यह बात स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने कही। वह स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ नगर आयुक्त गजल भारद्वाज के साथ बुधवार को पुल और रोड का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने पुल की ताज होटल और रोडवेज वर्कशॉप वाली साइड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी सहारनपुर के डीजीएम दिनेश सिंघल व अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम को पुल की दोनों साइडों का सुंदरीकरण कराने और ताज होटल के सामने पुल के बराबर में खाली पड़ी भूमि पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछवाकर उस पर पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोर्ट रोड की ओर से आ रहे मार्ग पर पुल के पास लगने वाले जाम की समस्या के निदान की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से विचार किया।
इसके बाद मंडलायुक्त ने पुल पार स्मार्ट रोड का भी निरीक्षण किया। दुकानदारों ने मंडलायुक्त को बताया कि फुटपाथ काफी चौड़ा हो जाने से गाड़ियों की पार्किंग की समस्या आ रही है। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ काफी दूर तक चलकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को दो-तीन स्थानों पर पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट रोड से मिलने वाली गलियों की एप्रोच को भी सुधारने के लिए कहा। बाद में उन्होंने अंबाला रोड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने उक्त अधिकारियों के साथ डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में निर्माणाधीन बास्केट बॉल कोर्ट का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक विकास त्यागी से उसके संबंध में जानकारी ली और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।