फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Couple tied in married life by Chief Minister's Collective Marriage Scheme

Saharanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से दांपत्य जीवन में बंधे युगल

Sat, 03 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Couple tied in married life by Chief Minister's Collective Marriage Scheme
गंगोह में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को उपहार देते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
नागल/नानौता/गंगोह/छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत युवक-युवतियों को दांपत्य जीवन की डोर में बांधा गया। अतिथियों द्वारा सरकार की तरफ से दिए जाने वाले उपहार भेंट करने के साथ ही वर-वधू को भावी सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

नागल में 38 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। 35 जोड़ों का पंडित सूर्यकांत शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरों में बांधा जबकि तीन जोड़ों का मौलवी खलील ने निकाह संपन्न कराया। सभी को क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं चेक और उपहार भेंट किए। ब्लॉक प्रमुख संजना चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली डीसी गुप्ता, बीडीओ अंबरीश कुमार, राजकरण प्रधान, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, प्रणव चौधरी, अजब सिंह, नैन सिंह, अर्चना यादव, अनुराग, तेजपाल आदि रहे। नानौता में 38 जोड़ों को दांपत्य जीवन में बांधा गया। 36 ने हिंदू तथा दो ने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की। ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा, चेयरमैन जगबीर फौजी, संजय राणा, बीडीओ राकेश कुमार, प्रमोद राणा, बीर सिंह राणा, नीतू राणा, सतेंद्र राणा, मोनू शर्मा रहे।
विज्ञापन

गंगोह में 38 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। तीन का निकाह मौलाना मो. आरिफ और 35 के फेरे पंडितों ने संपन्न कराए। बीडीओ विजय कुमार तिवारी, उनकी पत्नी अरुणा तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार, सांसद पुत्र अंशुमन चौधरी, बीडीसी अश्वनी उपाध्याय, एडीओ त्रिलोचन सिंह, उपेंद्र सिंह राणा, पूर्व प्रधान संजय कम्हेड़ा, प्रधान पति नीरज दुधला, श्याम सिंह पंवार, सूर्यकांत व दीपक सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर के फतेहपुर भादो स्थित पाश्चातवर्ती देखरेख संगठन में रह रही 40 संवासनियों का विवाह विद्वान पंडितों ने संपन्न कराया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, नगर पंचायत छुटमलपुर के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन, भाजपा नेता विकास गुप्ता, राजेश राणा, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान मांडुवाला विजयपाल राणा, मंजू शर्मा आदि रहे।

नानौता में नवदंपति को उपहार भेंट करते अतिथि

नानौता में नवदंपति को उपहार भेंट करते अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

ागल में नवदंपति को उपहार भेंट करते विधायक देवेंद्र निम

ागल में नवदंपति को उपहार भेंट करते विधायक देवेंद्र निम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed