फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Countries have started on the path of development: Gangawar

विकास के पथ पर चल पड़ा देश : गंगवार

Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Countries have started on the path of development: Gangawar
मंचासीन संतोष गंगवार और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व में चमका दिया है, उसी  प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार लाकर प्रदेश को भारत में सर्वश्रेष्ठ बनाना है।
विज्ञापन


सोमवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष गंगवार ने कहा कि देश विकास के पथ पर तेजी से चल पड़ा है। पिछली सरकारों ने देश को घोटाले देकर खोखला बना दिया था।
विज्ञापन


जिसे मोदी सरकार ने संभालकर विश्व विजेता बनने के लिए तैयार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ग्राम प्रधानों को विकास के लिए सीधे धन देने की योजना चला चुकी है। जैसी सरकार केंद्र में जनता की है ऐसी ही सरकार प्रदेश में भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी ब्रिजेश रावत ने कहा कि आज प्रदेश अंधकार व घोटालों में डूबा हुआ है। मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी मंत्री बनकर प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। देवबंद बलवे दौरान एसपी देहात के गनर से लूटी गई एके-47 राइफल पुलिस आज तक बरामद नहीं कर सकी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, राजपाल सिंह, राजकुमार त्यागी, देववृत्त त्यागी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का परचम लहराने को तैयार है। चौधरी श्याम सिंह, विनोद गुप्ता, रणबीर सिंह, रामपाल सिंह पुंडीर, मनीष त्यागी, शिवराज रोड, नितिन राणा, पंकज त्यागी, सनोज जुड्डा, उपेंद्र सिंह,


अनिरुद्ध त्यागी, गजराज राणा, संदीप शर्मा एडवोकेट, सुखपाल सिंह, राजेंद्र त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर ईशान गौड़, दीपक वर्मा, नितिन गुप्ता, विपिन भारतीय, विकास, रजनी शर्मा, अरविंद सिंघल, अजय रावत, वैभव अग्रवाल, विशुकांत शर्मा, योगेश शर्मा, प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed