फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counting of votes: Two CCTVs will be installed in each room

मतगणना: प्रत्येक कक्ष में लगेंगे दो सीसीटीवी

Fri, 25 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes: Two CCTVs will be installed in each room
सहारनपुर। मतगणना को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां इस बार 14 की बजाए एक कक्ष में सात टेबल लगेंगी, वहीं मतगणना की निगरानी के लिए प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। सातों विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 392 कर्मचारी लगेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब प्रशासन का पूरा फोकस मतगणना पर हो गया है। इसके लिए मार्च के पहले सप्ताह में मतगणना में लगने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद में सात विधानसभा सीटें हैं। एक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। एक कक्ष में इस बार सिर्फ सात टेबल ही लगेंगी। मतगणना में एक टेबल पर एक-एक सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रो ऑबजर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती रहेंगी। सातों विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 392 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इसके दस प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। इसलिए 432 कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। मतगणना के लिए किस कर्मचारी की ड्यूटी किस विधानसभा सीट और किस टेबल पर लगेगी, इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। उन्हें मौके पर इसके लिए बताया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। सबसे पहले सर्विस पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। 21 फरवरी तक जनपद में 620 सर्विस पोस्टल बैलेट आ चुके थे। दस मार्च की सुबह आठ बजे तक आने वाले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी में कैद किया जाएगा। इसके निगरानी के लिए सेंट्रल वेयर हाउस परिसर में ही एक कंट्रोल रूम बनेगा। जहां से सीसीटीवी के माध्यम से मतगणना की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed