{"_id":"608d9ba28ebc3e13ce5c85b4","slug":"counting-of-votes-between-transparency-and-security-mandalayukta-saharanpur-news-mrt5367330168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो मतों की गणना : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो मतों की गणना : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलीय वर्चुअल बैठक में मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने तीनों जनपदों के अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर निर्देशित किया। मतगणना कार्य में कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना में पारदर्शिता के साथ सख्ती से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाइयां, कोविड टेस्ट किट की उपलब्ध रहे। बिना टेस्टिंग के किसी का भी मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिकों के संक्रमित अथवा संक्रमण के लक्षण होने की स्थिति में उनके स्थान पर प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। मतगणना केंद्र में अथवा बाहर किसी भी प्रकार की भीड़ न इकट्ठा नहीं होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा सभी अधिकारी 24 घंटे अपना मोबाइल फोन ऑन रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर कॉल रिसीव कर जनता की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। वर्चुअल बैठक में डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह, डीएम मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, डीएम शामली जसजीत कौर, एसएसपी सहारनपुर डॉ. एस चन्नप्पा, एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, एसपी शामली सुकीर्ति माधव, सीडीओ सहारनपुर प्रणय सिंह, सीडीओ मुजफ्फरनगर आलोक यादव, सीडीओ शामली शंभुनाथ तिवारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी, उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण शरद श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।