फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counterfeit Eno found at three more shops; FIR registered.

Saharanpur News: तीन और दुकानों से मिले नकली ईनो, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 16 Jul 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit Eno found at three more shops; FIR registered.
सहारनपुर। देहात कोतवाली के बाद कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नकली ईनो बेचने के आरोप में तीन दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 1172 नकली ईनो के सैशे बरामद किए गए। दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

हीलिओन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अधिकृत सेमिता लीगल एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स के अधिवक्ता निश्चय जैन ने तहरीर देकर बताया कि सर्वे के दौरान तीन दुकानों पर कंपनी के नकली उत्पाद बिकने की सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली मंडी पुलिस टीम उनके साथ मौके पर पहुंची। पहली कार्रवाई चिलकाना रोड स्थित रविंद्रा ट्रेडर्स पर की गई, जहां से 30 नकली ईनो सैशे मिले। इनमें से छह सैशे नमूने के रूप में सुरक्षित रखे गए, जबकि 24 सैशे सील कर कब्जे में लिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद ख्वाजा कन्फेक्शनरी पर 1080 नकली ईनो सैशे बरामद हुए। छह सैशे नमूने के लिए अलग रखे गए और 1074 सैशे सील कर जब्त कर लिए गए। आखिर में बस अड्डा स्थित संजय प्रोविजन स्टोर से 62 नकली ईनो सैशे मिले। इनमें छह सैशे नमूने के रूप में लिए गए, जबकि 56 सैशे सील कर कब्जे में ले लिए गए। सीओ प्रथम रविकांत पाराशर ने बताया कि कॉपीराइट एक्ट में गौरव सिंघल, सलमान अहमद और संजय सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed