फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors protested, alleging the encroachment of municipal land.

Saharanpur News: पालिका की जमीन हड़पने का आरोप लगा सभासदों ने जताया विरोध

Sat, 20 Jun 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Councilors protested, alleging the encroachment of municipal land.
सरसावा। नगर पालिका परिषद की करोड़ों रुपये मूल्य की नजूल भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। पालिका के विपक्षी सभासदों ने आरोप लगाया है कि भूमि का खसरा नंबर बदलकर फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया है और पूरे मामले में नगर पालिका प्रशासन संदिग्ध चुप्पी साधे है।
विज्ञापन

पालिका के सभागार में बृहस्पतिवार को सभासद डॉ. सचिन चौधरी, राजेश चावला, राकेश साहनी, नीलू सैनी, विनय कश्यप आदि ने अधिशासी अधिकारी के नाम एक ज्ञापन मुख्य लिपिक को सौंपा। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी स्थित नजूल की भूमि का कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा अपने नाम करा लिया। अभिलेखों में यह भूमि खसरा संख्या 439 के रूप में दर्ज है, जबकि हाल ही में हुए बैनामे में खसरा संख्या 441 दर्शाई गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि दस्तावेजों में भले ही खसरा नंबर 441 अंकित किया गया हो, लेकिन मौके पर दिखाई गई भूमि खसरा संख्या 439 की ही है, जो नगर पालिका की नजूल भूमि है। सभासदों ने बताया कि उक्त भूमि पर वर्षों से फल और सब्जी विक्रेता काबिज है तथा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। हाल ही में नगर पालिका द्वारा इन दुकानदारों को दो दिन के भीतर जगह खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर कोई समाधान नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नवीन पंवार, राव अखलाक, कमल रोहिला, सोनू शर्मा, राव शमशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने नंबर बदल कर बैनामा कराने के आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि फड़ वाली जमीन को कब्जे में लेकर चहारदीवारी कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed