फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors opened a front against the head of the municipality, accused of rigging

पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, लगाए धांधली के आरोप

Thu, 22 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Councilors opened a front against the head of the municipality, accused of rigging
नगर पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी के समक्ष विरोध जताते सभासदगण - फोटो : SAHARANPUR
पालिकाध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, लगाए धांधली के आरोप
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। पालिकाध्यक्ष के विश्वस्त सभासदों ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही विकास कार्यों में अनदेखी तथा गुणवत्ता की कमी के आरोप लगाकर अधिशासी अधिकारी को शिकायत दी है। सभासदों ने पालिका बोर्ड की बैठक भी बुलाने की मांग की है।0
बृहस्पतिवार को दोपहर ढाई बजे दर्जनभर सभासद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तथा अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज के समक्ष विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सभासदों के रोष को देखते हुए ईओ सभी को लेकर पालिका के सभागार में पहुंचे तथा क्रमवार सभासदों की शिकायतों को दर्ज किया। पालिकाध्यक्ष के सबसे विश्वस्त सभासदों में शामिल अनुज कांबोज ने आरोप लगाया कि करीब साल भर से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है अनाप-शनाप तरीके से कार्य कराकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सभासद राकेश साहनी ने करोड़ों रुपए के बिजली उपकरण तथा एलईडी एवं सोलर लाइटों का हिसाब मांगा। संजय वाधवा ने अंबाला रोड के किनारे नाला निर्माण में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाया। सभासद विनोद भाटला ने वार्डों में निर्मित हो रही सड़कों में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से मांग की कि नगरपालिका में ठेका प्रथा पर कार्य कर रहे सभी कर्मियों का वेतन नगद न देकर उनके खातों में हस्तांतरित किया जाए।
विज्ञापन

ईओ सुनील कुमार सरोज ने बताया कि उन्होंने सभासदों की शिकायतों को दर्ज कर लिया है। फाइलों का अवलोकन कर जल्द ही सभासदों को जानकारी दे दी जाएगी। सभासद विजय दावड़ा, प्रमोद कुमार, बबीता राणा, सुनीता पंवार, निधिकांत कपिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed