फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corruption report against head constable, suspended

Saharanpur News: हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, किया निलंबित

Sat, 22 Feb 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Corruption report against head constable, suspended
चिलकाना। थाना चिलकाना में तैनात हेड कांस्टेबल को अवैध खनन कराने तथा अवैध वसूली करने के आरोप में निलंबित किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव घोड़ो पीपली निवासी लोकेश पुत्र तेजपाल ने थाने पर 15 फरवरी को हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी नौचंदी जनपद मेरठ के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार उससे अवैध खनिज से भरी सामग्री की ट्रैक्टर-ट्राॅली से ढुलाई करने के लिए एक हजार रुपए प्रति चक्कर वसूलता है। प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी थी। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई जांच में उक्त प्रकरण में सत्यता पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार को निलंबित कर दिया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत संबंधित धाराओं में वाद पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed