फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation will make chairs and tables from polythene

Saharanpur News: पॉलिथीन से कुर्सी, मेज बनाएगा निगम

Wed, 20 Nov 2024 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corporation will make chairs and tables from polythene

विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम इस्तेमाल हो चुकी पॉलिथीन से कुर्सी, मेज, फैंसी गमले और अन्य चीजें बनाएगा। इसके लिए नगर निगम पॉलिथीन इकट्ठा कर रहा है, साथ ही अन्य निकायों से भी इस्तेमाल की हुई पॉलिथीन लाई जा रही है।
गैराज परिसर में 14 टन पॉलिथीन जमा है। नगरायुक्त ने बुधवार को बैठक के दौरान संयंत्र लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नगरायुक्त संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई पर्यावरण संबंधी बैठक में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने पर्यावरण के संबंध में नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रोजेक्टर के जरिए बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकानों से जब्त की गई प्रतिबंधित करीब दस टन पॉलिथीन निगम के गोदाम में जमा है। इसके अलावा 3.645 टन पॉलिथीन महानगर के 70 वार्डों से चुनकर लाई गई है। नगरायुक्त ने इस पॉलिथीन का सदुपयोग करने की सलाह देते हुए इसे रिसाइकिल कर गमलों व प्लास्टिक कुर्सी, मेज आदि बनाने का सुझाव दिया। इसके लिए संयंत्र लगाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पांवधोई व ढमोला नदी में कूड़ा डालने वाले स्थानों के पास जाली लगाने तथा कूड़ा डालने वालों को कैमरों की मदद से चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नालों और नालियों में गोबर बहाने वालों पर भी कार्रवाई करने को कहा। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार है।

अपशिष्ट निस्तारण के लिए बीपीसीएल कंपनी द्वारा सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट की स्थापना एवं संचालन के लिए लीगल, टेक्निकल व फाइनेंशियल पुनरीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed