फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation sanitizes markets and cremation grounds

निगम ने बाजारों और श्मशान घाटों को सैनिटाइज किया

Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Corporation sanitizes markets and cremation grounds
सहारनपुर। कोरोना के विरुद्घ नगर निगम की सैनिटाइजेशन अभियान शनिवार को भी जारी रहा। मंडी समिति के साथ ही कई बाजारों के साथ ही श्मशान घाटों को भी सैनिटाइज किया गया। उधर, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के द्वारा निगरानी समिति के अध्यक्षों को कोरोना की किट उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया औरन गरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर में शनिवार को सभी निगरानी समितियों के अध्यक्षों को कोरोना किट उपलब्ध कराई गई। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि समिति के अध्यक्ष के रूप में पार्षदों को यह किट दी गई हैं, ताकि वह निगरानी समिति के सदस्यों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध करा सकें। उन्होंने बताया कि किट में 500 एमएल के दो सैनिटाइजर, 50 मास्क, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा, प्रदीप उपाध्याय, अमित त्यागी, नंदकिशोर शर्मा व भूरा सिंह प्रजापति को किट सौंपी गई। अन्य पार्षदों तक किट पहुंचाने की जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को दी गई है। उधर, महानगर में सफाई, कूड़ाउठान,चूनाव मेलाथियान छिड़काव के अलावा सैनिटाइजेशन अभियान भी शनिवार को जारी रहा। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी की देखरेख में श्मशानों को सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइजेशन प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि शनिवार कोवार्ड 35 के जवाहर पार्क, वार्ड 46 के मोहित नगर, वार्ड 13के चकहरेटी, वार्ड 70 के काजी लक्खी गेट, वार्ड 07 के जाटव नगर, वार्ड 33 के हसनपुर कदीम, वार्ड 34 के इलाहीपुरा, वार्ड 43के सराय हिसामुद्दीन, वार्ड 44 के कुतुबशेर, वार्ड 48 के आवास विकास, वार्ड 56के खाताखेड़ी और हयात कॉलोनी, वार्ड 59 के मटियामहल को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed