फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation's bulldozer ran on the pillars of the mobile network company

मोबाइल नेटवर्क कंपनी के खंभों पर चला निगम का बुलडोजर

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corporation's bulldozer ran on the pillars of the mobile network company
बाजोरिया रोड से मोबाइल नेटवर्क का खंबा उखाड़ती निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मोबाइल नेटवर्क कंपनी द्वारा बाजोरिया रोड पर गाड़े गए खंभों को नगर निगम के बुलडोजर से उखड़वाकर नगर निगम भेज दिया गया। खास बात यह है कि जो काम बीते तीन साल से नगर निगम के अधिकारी नहीं कर पाए, वह काम एक पार्षद ने अपने क्षेत्र में करा दिया।
विज्ञापन

एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने शहर भर के सड़कों पर खंभे गाड़कर लाइनें खींच दी हैं, जबकि कंपनी नगर निगम को इसका यूजर चार्ज भी नहीं चुका रही है। मनमाने तरीके से लगाए जा रहे खंभे और खींची जा रही लाइनों का मामला करीब आधा दर्जन बोर्ड बैठकों में पार्षदों के द्वारा उठाया जा चुका है। बोर्ड बैठक में खंभों को उखाड़ा जाना पास भी हो चुका है। बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर ने कंपनी के विरुद्घ एफआईआर भी कराने को कहा था, लेकिन निगम के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पार्षद कंचन धवन के पति और प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन ने बताया कि बाजोरिया रोड पर दो दिन पहले ही कंपनी ने खंभे गाड़े थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों और कुछ चिकित्सकों ने पार्षद कंचन धवन को दी थी। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर महापौर संजीव वालिया को इसकी सूचना दी, जिन्होंने खंभों को उखड़वाने को कहा। इसके बाद सुरेंद्र धवन ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव से फोन पर बात कर जेसीबी भेजने को कहा। कुछ ही देर बाद जेसीबी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पार्षद पति सुरेंद्र धवन ने जेसीबी से खंभों को उखड़वाकर नगर निगम भेज दिया। इस दौरान मोबाइल नेटवर्क कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद रहे। धवन ने बताया कि कंपनी ने नगर निगम को केवल रोड कटिंग का भुगतान किया हुआ है, जो करीब 12 लाख है, जबकि यूजर चार्ज अभी तक जमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बिजली के खंभों पर भी खींच दी लाइन
मोबाइल नेटवर्क कंपनी न केवल अपने खंभे गाड़कर लाइनें खींच रही है, बल्कि जहां वह खंभे नहीं गाड़ पा रही है वहां विद्युत निगम के खंभों पर ब्रेकिट लगाकर लाइनें खींची जा रही हैं। पार्षद पति सुरेंद्र धवन ने बताया कि नेटवर्क कंपनी के अधिकारी कह रहे हैं कि इसके लिए उन्होंने विद्युत निगम को भुगतान किया है, जबकि सड़कें नगर निगम की हैं। ऐसे में भुगतान नगर निगम को होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed