{"_id":"57d70cce4f1c1beb5bd479e8","slug":"corporation-not-being-able-to-handle-the-garbage-piled-engaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा नहीं संभाल पा रहा निगम, लगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा नहीं संभाल पा रहा निगम, लगे ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जगह-जगह फैले कचरे की वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। नगर निगम की इस अनदेखी को लेकर लोगों में रोष है। आरोप है कि निगम के कर्मचारी प्रतिदिन कचरा नहीं उठा रहे हैं, जिसकी वजह से समस्या बन रही है।
नगर निगम शहर से निकलने वाले कचरे को संभाल नहीं पा रहा है। शहर में जगह-जगह रखे गए कूड़ेदान कम छोटे पड़ रहे हैं। ऐसे में कचरा सड़कों पर खुला पड़ा है। कचहरी पुल के पास शारदानगर रोड पर भारी मात्रा में कचरा डाला जा रहा है। इस वजह से यहां दिनभर दुर्गंध रहती है। लोगों का यहां से निकलना दूभर है। पांवधोई नदी के किनारे दाल मंडी पुल, खुमरान पुल के पास भी भारी मात्रा में कचरा डाला जाता है। ज्यादातर कचरा सब्जी और फल विक्रेताओं द्वारा डाला जाता है। इसमें से बड़ी मात्रा में कचरा पांवधोई में भी डाला जा रहा है।
दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी के पास सड़क पर फैला कचरा भी राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा है। इसके अलावा जैन कॉलेज रोड पर आरआई कंपाउंड के पास भी फैला कचरा परेशानी खड़ी कर रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी प्रतिदिन कचरा नहीं उठाते हैं। इसके अलावा चूना आदि भी नहीं डलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
नागरिक भी समझे जिम्मेदारी
कचरा फैलने के लिए अकेला नगर निगम जिम्मेदार नहीं है। कई लोग छतों से पॉलीथिन में कचरा भरकर सड़कों पर डाल रहे हैं। इसके अलावा गली और मौहल्लों और सड़कों पर रखे कूड़े दान में कचरा डालने की बजाय लोग सड़कों पर ही कचरा फेंक रहे हैं, जिसकी वजह से समस्या बन रही है।
शहर में तमाम जगलों से कचरे का उठान रोजाना किया जा रहा है। यदि कोई ऐसी जगह है, जहां से कचरा उठ नहीं रहा है तो उसकी शिकायत करें। समस्या का निस्तारण होगा।
- डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।