फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation employees will get medical facility in public forum

निगम कर्मियों को जनमंच में मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Wed, 30 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees will get medical facility in public forum
सहारनपुर। नगर निगम अपने कर्मचारियों के लिए ओपीडी, पैथ लैब और मेडिकल स्टोर की व्यवस्था की जा रही है। ओपीडी में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सेवा देंगे। दावा है कि प्रदेश के 17 नगर निगमों में सहारनपुर नगर निगम पहला होगा, जहां का स्वास्थ्य अधिकारी अपनी ड्यूटी के साथ ही कर्मचारियों की सेहत का भी ख्याल रखेगा।
विज्ञापन

जनमंच प्रेक्षागृह परिसर में नगर निगम ने स्मार्ट सिटी हेल्थ सेंटर बनाया है। जिसमें खून, ब्लड प्रेशर, किडनी की जांच की सुविधा होगी। मगर यह सेवा अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। अब नगर निगम को सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में डॉ. कुनाल जैन मिले हैं। वह फिजीशियन हैं। नगर निगम जनमंच में ओपीडी, पैथ लैब और मेडिकल स्टोर तैयार करा रहा है। इसमें डॉ. कुनाल जैन प्रतिदिन दो घंटा ओपीडी करेंगे। जिसमें केवल नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का इलाज होगा।
विज्ञापन

आठ से दस हजार लोग होंगे लाभान्वित
नगर निगम में अधिकारी,कर्मचारी और सफाई कर्मियों सहित करीब ढाई हजार कर्मचारी हैं। अधिकारी व कर्मचारियों के परिवार को भी इसका लाभ मिलेगा। सभी की संख्या आठ से दस हजार बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मियों को सबसे अधिक फायदा
सफाई कार्य से जुड़े होने की वजह से सफाईकर्मियों को सबसे अधिक बीमारियां होने का खतरा रहता है। उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच का नियम है। ऐसे में ओपीडी का सबसे अधिक लाभ उन्हें मिलेगा।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट सिटी हेल्थ सेंटर पहले से स्थापित किया गया है। जिसमें ओपीडी की सुविधा शुरू कराने की तैयारी है। नगर निगम कर्मियों को चिकित्सा सुविधा के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed