फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation also did not provide information about diesel spending in RTI

निगम ने आरटीआई में भी नहीं दी डीजल खर्च की सूचना

Sun, 28 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Corporation also did not provide information about diesel spending in RTI
निगम ने आरटीआई में भी नहीं दी डीजल खर्च की सूचना
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के डीजल खर्च में धांधली की जांच चल रही है। मगर हकीकत यह है कि नगर निगम ने आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत भी डीजल खर्च की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में सूचना मांगने वाले पार्षद को राज्य सूचना आयोग में शिकायत की है।
वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय का कहना है कि नगर निगम में चलने वाले अधिकारियों के वाहनों, कूड़ा उठान और सीवर सफाई आदि वाहनों में खर्च होने वाले डीजल में हर माह लाखों रुपये की हेराफेरी की जा रही है। प्रत्येक माह कितने रुपये का डीजल खर्च हो रहा है। इसकी जानकारी के लिए उन्होंने 24 जुलाई 2020 को सूचना का अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगी थी। मगर उन्हें जानकारी नहीं दी गई। 16 सितंबर 2020 को नगर निगम में प्रथम अपील की, मगर अनदेखा कर दिया गया। ऐसे में उन्हें छह नवंबर 2020 को राज्य सूचना आयोग में शिकायत करनी पड़ी है। जहां 20 अप्रैल की तिथि सुनवाई के लिए लगी है।
विज्ञापन

वर्जन
पार्षद ने डीजल खर्च के संबंध में जानकारी मांगी थी। जवाब तैयार करने के लिए गैराज से जानकारी देने को कहा गया था, मगर वहां से हमें तेल खर्च की जानकारी नहीं दी गई। इसी वजह से जवाब तैयार नहीं हुआ है। अब फिर से गैराज प्रभारी को पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवीश चौधरी, जन सूचना अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed