फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   corona update news: three covid positive including six year old in Saharanpur city

सहारनपुर में फिर कोरोना का खौफ: छह वर्षीय बच्चे समेत तीन कोरोना संक्रमित, 23 दिन बाद मिले केस

Tue, 19 Apr 2022 04:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Apr 2022 04:40 PM IST
सार

23 दिन बाद कोरोना संक्रमित मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति हो गई है। जनपद में एक दिन में तीन लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं, जिससे लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
corona update news: three covid positive including six year old in Saharanpur city
कोरोना - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छह वर्षीय समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। चिलकाना रोड स्थित सम्राट विक्रम कॉलोनी का रहने वाला छह वर्षीय बच्चा कोरोना से संक्रमित पाया गया है, जिसे दिल की परेशानी है। उसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


23 दिन के गैप के बाद जनपद में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। एक छह वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे लेकर चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी छह वर्षीय बच्चे को दिल की समस्या है। इलाज के लिए परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले कर जाते रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चे को ऑपरेशन की सलाह दी थी। ऑपरेशन से पहले कोरोना की जांच के लिए कहा था। जिसके बाद परिजनों ने 16 अप्रैल को सहारनपुर में कोरोना की जांच कराई थी। जांच की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट सोमवार को आई, जिसमें बच्चा पॉजिटिव पाया गया। हालांकि वर्तमान में बच्चा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है और उसके दिल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन था गो-तस्कर अकबर बंजारा: खूब चलती थी उसकी गुंडागर्दी, पुलिस ने दो लाख के इनामी समेत दो किया ढेर, मुठभेड़ की तस्वीरें 


जनपद में इससे पहले कोरोना का अंतिम मामला 26 मार्च को मिला था। एक अप्रैल 2022 को जनपद कोरोना से मुक्त हुआ था। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बड़ी कार्रवाई से पहले मुठभेड़ में ढेर हुए इनामी अकबर और सलमान, मेरठ पुलिस ने सीज की थी दो कार

कहीं यह चौथी लहर की शुरुआत तो नहीं
जनपद में कोरोना की तीसरी लहर 24 नवंबर 2021 को आई थी। इस दिन देवबंद के एक गांव में गर्भवती और उसका डेढ़ वर्षीय बेटा संक्रमित मिला था। उसके बाद 26 मार्च तक मामले मिलते रहे। इसके बाद तीसरी लहर खत्म हो गई है, ऐसा मान लिया गया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से नोएडा और दिल्ली में संक्रमण बढ़ने की खबरें आ रही हैं। 23 दिन के अंतराल के बाद जनपद में कोरोना के मामला मिलना चिंता का विषय माना जा रहा है, जिसे कुछ लोग चौथी लहर की शुरुआत भी मान रहे हैं। ऐसे में सभी के सावधान हो जाने की जरूरत है।
 
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर: असम पुलिस से छूटकर भाग रहे थे गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान

दिल्ली के अस्पताल संक्रमित होकर लौटा बच्चा?
महानगर निवासी एक बच्चे की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चा दिल का मरीज है, जिसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। उसका वहां लगातार आना जाना था। ऐसे में माना जा रहा है कि वह दिल्ली से ही संक्रमित होकर लौटा होगा। फिलहाल उसका दिल का इलाज दिल्ली में चल रहा है। - शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed