फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन था गो-तस्कर अकबर बंजारा: खूब चलती थी उसकी गुंडागर्दी, पुलिस ने दो लाख के इनामी समेत दो किया ढेर, मुठभेड़ की तस्वीरें

Tue, 19 Apr 2022 03:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Apr 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Who was cow smuggler Akbar Banjara: Assam Police killed two miscreants in an encounter see photos
मुठभेड़ में बदमाश ढेर। - फोटो : amar ujala

गोमांस सप्लाई कर मेरठ, बिजनौर सहित अन्य जिलों और राज्यों में करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने वाले अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।



बताया गया कि दोनों ही असम पुलिस की रिमांड में थे और मंगलवार को असम पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान वे पुलिस से छूटकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए।

Who was cow smuggler Akbar Banjara: Assam Police killed two miscreants in an encounter see photos
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

गैंगस्टर एक्ट लगाने की चल रही थी तैयारी
मेरठ पुलिस गो-तस्कर अकबर बंजारा की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की तैयारी में थी। पुलिस ने आयकर विभाग को भी चिट्ठी लिखी है ताकि उसकी संपत्ति की जांच कराई जा सके। पुलिस ने बताया कि अकबर बंजारा असम से बंगलादेश में गोमांस सप्लाई करता था। 

Who was cow smuggler Akbar Banjara: Assam Police killed two miscreants in an encounter see photos
गौ-तसकर अकबर बंजारा - फोटो : अमर उजाला

फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ले में अकबर बंजारा परिवार के साथ करीब 15 साल से रह रहा था। अकबर अंतरराज्जीय गो-तस्कर है और असम पुलिस ने कई बार उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who was cow smuggler Akbar Banjara: Assam Police killed two miscreants in an encounter see photos
मुठभेड़ में बदमाश ढेर। - फोटो : amar ujala

तीन दिन पहले फलावदा पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में अकबर और उसके दो भाई सलमान और शमीम को गिरफ्तार किया था। उन्हें बुधवार कोर्ट ने जेल भेज दिया था। वहीं, यह जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को असम पुलिस मेरठ आई और एसएसपी प्रभाकर चौधरी को इनाम के दो लाख रुपये सौंप दिए।

विज्ञापन
Who was cow smuggler Akbar Banjara: Assam Police killed two miscreants in an encounter see photos
गो-तस्कर अकबर बंजारा। - फोटो : amar ujala

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद असम पुलिस अकबर और उसके भाई सलमान को अपने साथ ले गई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया था कि अकबर बंजारा शातिर अपराधी था। वह गैंग बनाकर गोकशी करता था और फिर गोमांस दूसरे राज्यों में सप्लाई किया करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed