फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona test gets crowded on CHC, SDM on back foot

कोरोना टेस्ट को लगी सीएचसी पर भीड़, एसडीएम बैक फुट पर

Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Corona test gets crowded on CHC, SDM on back foot
नकुड़ सीएचसी पर कोरोना टेस्ट कराने के लिए लोगों की लगी कतार - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम के निर्देश पर बैंकों में बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाए प्रवेश न दिए जाने के आदेश से जनता में हड़कंप मच गया। दिन निकलते ही सीएचसी पर कोरोना टेस्ट कराने के लिए लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गयी। मामला गरमाता देखकर एसडीएम ने अपने आदेश ही वापस ले लिए।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले एसडीएम पीएस राणा ने सभी स्थानीय बैंक प्रबंधकों को पत्र जारी कर बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाए ग्राहकों से लेनदेन न करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को सभी स्थानीय बैंकों ने एसडीएम के आदेश का नोटिस चस्पा कर दिया। अमर उजाला ने इस खबर को चार सितंबर के अंक में प्रमुखता पर प्रकाशित किया। बैंकों नेबिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के लोगों को बैंक में प्रवेश नहीं दिया। खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम पीएस राणा ने अपने आदेश संशोधित करने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए अब सभी को न रोककर केवल संदिग्ध व वृद्ध ग्राहकों को ही कोरोना नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन गत बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटाने के बाद लोगों में डर बना रहा और शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टेस्ट कराने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

नकुड़ सीएचसी पर कोरोना टेस्ट कराने के लिए लोगों की लगी कतार

नकुड़ सीएचसी पर कोरोना टेस्ट कराने के लिए लोगों की लगी कतार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed