फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona should not wreak havoc again, be careful

कहीं फिर कहर न बरपाए कोरोना, सावधान रहें

Tue, 19 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona should not wreak havoc again, be careful
कोरोना वायरस से बेखबर बिना मास्क के खादी आश्रम के बाहर खड़े लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना के मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के तीन एक्टिव मरीज हैं, लेकिन लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। अस्पतालों, बाजारों, दुकानों और मॉल आदि में लोग बिना मास्क के ही उमड़ रहे हैं, जबकि एनसीआर में शामिल महानगरों मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कोरोना के 39,060 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 32,903 मरीज पहली दो लहरों में मिले थे, जबकि तीसरी लहर में 6,154 मरीज सामने आए। तीसरी लहर का अंतिम केस 26 मार्च 2022 को मिला था। उसके बाद से जनपद में कोरोना शांत चल रहा था, लेकिन अब फिर से कोरोना के केस मिलने शुरू हो गए हैं। छह वर्षीय बच्चे सहित तीन कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि कोरोना के मरीज सामने आने के बावजूद लोगों पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है। महानगर के प्रमुख बाजारों, सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों, शॉपिंग मॉल आदि में लोग बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के उमड़ रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस के स्तर से भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती नहीं बरती जा रही है, जबकि एनसीआर में मास्क अनिवार्य किया जा चुका है।
विज्ञापन

36 शिक्षकों और छात्रों के नमूने लिए
कोरोना संक्रमित मिला छह वर्षीय बच्चा जनता रोड स्थित एक गांव के निजी स्कूल में पढ़ता है। ऐसे में चिकित्सा विभाग ने एहतियात के तौर पर स्कूल में जाकर 36 लोगों के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे हैं। इन 36 लोगों में शिक्षक और विद्यार्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए यह करें
-बेवजह भीड़ वाले क्षेत्रों जैसे शॉपिंग मॉल, बाजार, मेला, शादी समारोह, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि जगहों पर न जाएं।
-घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को साफ करते रहें।
-बच्चों के साथ विशेष सावधानी बरतें, उनके भोजन में प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें।
-बच्चों में स्वच्छता खासकर हाथों को बार बार धुलने या सैनिटाइज करने की आदत डालें।
-यदि खांसी या जुकाम है तो योग्य चिकित्सक के परामर्श से इलाज कराएं।
-घर में किसी को लक्षण हैं तो बाकी लोग उससे दूरी बनाकर रखें।
-लापरवाही ठीक नहीं : सोढ़ी
एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन एवं पूर्व सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि कोरोना हर बार अपनी प्रकृति को बदल रहा है। बेशक तीसरी लहर में जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का सभी को पालन करना चाहिए। चूंकि यह छुआछूत की बीमारी है। ऐसे में हमें केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि अपनों के बारे में भी सोचना चाहिए।

अप्रैल माह में कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वर्तमान में तीन एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से निपटने के सभी इंतजाम हमारे पास हैं, लेकिन फिर भी लोगों को चाहिए कि वह कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करते रहें।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed